भागलपुर, मार्च 7 -- टेढ़ागाछ । एक संवाददाता टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत में शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने छापेमारी के दौरान भोरहा गांव निवासी एहसान आलम (पिता- नईम) के घर से कुल 72 लीटर शराब जब्त की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।मिली जानकारी के अनुसार टेढ़ागाछ पुलिस को सूचना मिली थी कि भोरहा पंचायत में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 240 बोतल रेशम लीची एवं फाइटर ब्रांड की देशी शराब कुल 72 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।पुलिस ने मौके से आरोपी एहसान आलम को गिरफ्तार कर लिया और जब्त शराब को अपने कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.