भागलपुर, जनवरी 27 -- किशनगंज, संवाददाता। पांच डे वर्किंग विक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मी मंगलवार को से एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों ने शहर के गांधी चौक के पास भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद बैंक कर्मी गांधी चौक पहुंच गए। बैंक कर्मियों में यूनाइटेड फोरम एसोसिएशन के किशनगंज शाखा के सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि पांच डे वर्किंग विक की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के द्वारा एक दिवसीय हड़ताल किया गया है। बैंक कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से जिले में लेन देन का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में दो सौ करोड़ के लेन देन का कार्य प्रभावित हुआ है।शहर में 24 से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.