किशनगंज : जनता दरबार में 15 मामलों की सुनवाई, 14 का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
भागलपुर, जून 20 -- ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रकार के राजस्व एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में कुल 15 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 14 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जबकि एक मामले में विस्तृत जांच की आवश्यकता होने के कारण संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है, ताकि लोगों को न्याय के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े। जनता दरबार में भूमि विवाद, सीमांकन एवं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.