भागलपुर, जून 20 -- पोठिया (किशनग्ँज्) से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पुलिस कैंप क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ नए कैंप प्रभारी शैलेश कुमार ने सख्त तेवर दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार तड़के की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के बाद अवैध खनन और बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। ओपी प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया अवैध बालू से लदे ट्रैकरों को जप्त का जिला खनन अधिकारी को इसकी सूचना दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तरगाछ पुलिस कैंप के नए कैंप प्रभारी शैलेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार सुबह करीब 5 बजे नियमित गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान छत्तरगाछ-खानका मुख्य मार्ग पर अठ्याबाड़ी मोड़ के समीप पुलिस टीम ने दो ट्र...