किशनगंज : गोथरा झील को पर्यटन एवं इको पार्क के रूप में विकसित करने की मांग
भागलपुर, जून 1 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री बिहार को पत्र भेजकर ठाकुरगंज प्रखंड के निकट स्थित ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक महत्व की गोथरा झील को पर्यटन स्थल एवं इको पार्क के रूप में विकसित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन से न केवल क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी, बल्कि रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में भी व्यापक संभावनाएं खुलेंगी। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में अतुल कुमार सिंह ने उल्लेख किया है कि ठाकुरगंज नगर पंचायत से सटे चुरली ग्राम पंचायत अंतर्गत गोथरा में स्थित लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में फैली गोरा झील प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। झील राष्ट्रीय राजमार्ग-327 ई के समीप होने के कारण यहां पर्यटकों की पहुंच भी सहज और सुविधाजनक है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.