भागलपुर, मार्च 16 -- किशनगंज, संवाददाता। सुरक्षित मातृत्व को सुनिश्चित करने और गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किशनगंज जिले में राज्य स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व पहल के अंतर्गत आज भी सभी चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के साथ उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श, पोषण संबंधी जानकारी और सुरक्षित प्रसव से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह दी जा रही है, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके।राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रत्येक माह की नौ, पंद्रह और इक्कीस तारीख को यह कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। इन निर्धारित तिथियों पर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्...