भागलपुर, सितम्बर 3 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पोठिया, निज संवाददाता। डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय (डीकेएसी), अर्राबाड़ी, किशनगंज की ओर से गोद लिए गए गांव गनियाबाड़ी में किसानों के लिए ऑफ-कैंपस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय जैविक कृषि इनपुट उत्पादन, विशेष रूप से वर्मी कम्पोस्ट निर्माण रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कम लागत में जैविक इनपुट तैयार करने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने की वैज्ञानिक विधि, उपयुक्त जैविक अवशेषों का चयन, केंचुओं के उपयोग, वर्मी बेड की तैयारी, नमी प्रबंधन, रखरखाव तथा तैयार वर्मी कम्पोस्ट के कृषि कार्यों में उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर जैविक अपशिष...