किशनगंज : खून की कमी से जूझ रही महिलाओं को मिलेगा त्वरित उपचार
भागलपुर, मार्च 26 -- किशनगंज। एनीमिया अर्थात शरीर में खून की कमी महिलाओं, विशेषकर गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर घट जाता है। इसके कारण महिलाओं को अत्यधिक कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना, थकान, हृदय गति का तेज होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान एनीमिया और भी खतरनाक हो जाता है, जिससे समय पूर्व प्रसव, कम वजन के शिशु का जन्म, प्रसव के दौरान जटिलताएं तथा मातृ मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय पर पहचान और प्रभावी उपचार अत्यंत आवश्यक है। इन्हीं गंभीर चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना द्वारा फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज इंजेक्शन थेरेपी अभियान का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.