किशनगंज : खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन
भागलपुर, अप्रैल 7 -- किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के पुलिस ने फर्जी चलान के माध्यम से अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया है।मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी वाहन चालक अजय दयाल बेनचुरो, गिरीडीह झारखंड का रहने वाला है।गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं खनन निरीक्षक सुनील कुमार के द्वारा गलगलिया चेक पोस्ट में बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक हाइवा वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन रुकने के बाद चालक से लदे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर उसने गिट्टी (खनिज) लोड होने की बात बताई। खनन निरीक्षक द्वारा चालान की मांग किए जाने पर चालक द्वारा मोबाइल फोन में एक चालान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.