किशनगंज, अप्रैल 13 -- किशनगंज, संवाददाता। शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया में रविवार की शाम पुलिस ने अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई में चार नाबालिग लड़कियों समेत कुल नौ युवतियों को मुक्त कराया गया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में ऑपरेशन सवेरा के तहत की गयी। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि रेड लाइट एरिया में देह व्यापार में लिप्त लड़कियों को मुक्त करवाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस ने खगड़ा के कई घरों में छापेमारी की और मौके पर मौजूद लोगों को खदेड़ा। कुछ लोग पुलिस को देख भागने में सफल रहे, जबकि कई पकड़े गए। इस कार्रवाई का नेतृत्व मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार कर रहे थे। पुलिस टीम में महिला कर्मियों के साथ सादे लिबास में जवान भी शामिल थे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.