किशनगंज : कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर कराया गया भोजन
भागलपुर, मार्च 26 -- पौआखाली। एक संवाददाता गुरुवार को पवित्र चैत्र नवरात्रि के अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को पौआखाली में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ मां भगवती की उपासना की।अष्टमी के दिन विशेष रूप से कन्या पूजन का महत्व होने के कारण लोगों ने नौ छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को अपने घरों में आमंत्रित किया, उनके चरण धोए, माथे पर तिलक लगाया और चुनरी ओढ़ाकर उनका पूजन किया। इसके बाद उन्हें प्रसाद के रूप में पूरी, चना, हलवा सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन श्रद्धापूर्वक परोसे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.