भागलपुर, फरवरी 17 -- किशनगंज, संवाददाता। मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई।पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालित हो रही है। एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि पहले दिन मैट्रिक की परीक्षा कदाचारमुक्त संचालित हो रही है। लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया जा रहा है।परीक्षा 20 केंद्रों में संचालित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा 9 बजकर 30 मिनट निर्धारित थी। कई परीक्षार्थी पहले दिन की परीक्षा को लेकर एक घंटा पहले ही केंद्र पहुंचने लगे थे।केंद्रों के बाहर लगे सिटिंग पेपर में अपना रोल नंबर देखकर परीक्षार्थी कमरे तलाश रहे थे।केंद्र के बाहर जांच के बाद ही किसी भी परीक्षार्थी को अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...