किशनगंज : एसएसबी ने 103.8 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को दबोचा
भागलपुर, मई 23 -- ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी रानीडांगा की 'ई' कंपनी कदोमनीजोत की त्वरित कार्रवाई टीम (क्यूआरटी) ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 103.8 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की संध्या भारत-नेपाल सीमा से करीब 10 किलोमीटर दूर सोनाचांदी गांव, एनएच-327ई के समीप खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र में की गई।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएचक्यू इंटेलिजेंस ब्रांच से मिली विशेष सूचना के आधार पर एसएसबी की टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 103.8 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर, एक वीवो मोबाइल फोन, मतदाता पहचान पत्र एवं पैन कार्ड की छायाप्रति बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.