भागलपुर, जुलाई 11 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सदर थाना की पुलिस की कार्रवाई में शुक्रवार की शाम किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के नेपालगढ़ कॉलोनी से 250 पीस कफ सिरफ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी दिलखुश कुमार यादव पूर्णिया जिले के रौटा का रहने वाला है।वह नेपालगढ़ कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था।जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स और किशनगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।दस कार्टन में 400 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप था। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान में अवैध रूप से कोडिनयुक्त कफ सिरप का भंडारण और बि...