भागलपुर, अप्रैल 20 -- बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपतगंज में सोमवार को एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के तहत एनीमिया की जाँच एवं उसके निदान हेतु एक शिविर लगाया गया । शिविर में प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आये पाँच स्वास्थ्यकर्मियों डॉ. आनंद कुमार, सीमा कुमार, अजीत कुमार, सीमा कुमारी, वीणा कुमारी आदि ने विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं की एनीमिया की जाँच की तथा उन्हें किशोरावस्था की परेशानियों से अवगत कराते हुए उनके निराकरण संबंधी कई महत्त्वपूर्ण बातें बताई।शिविर का आरंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. गोपाल प्रसाद ने अपने स्वागत भाषण से किया और उपस्थित लोगों को कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।मौके पर काठामाठा के मुखिया प्रतिनिधि शाह नफीस बुलेट, वार्ड सदस्य शमशाद आलम, राक...