भागलपुर, मार्च 20 -- किशनगंज। संवाददाता इंदौर अग्निकांड में किशनगंज के विजय सेठिया सहित उनके परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत के बाद शहर में मातम पसरा हुआ है। इस हृदयविदारक हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है।इसी गमगीन माहौल में घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को होने वाली उठावने/तीया की रस्म बेहद भावुक तरीके से अदा की गई। नम आंखों और भारी मन के साथ बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु मंदिर में ईश्वर से प्रार्थना की गई।मृतक विजय सेठिया के निवास किशनगंज शहर के धर्मशाला रोड से लेकर गांधी घाट स्थित शिव मंदिर तक का सफर दर्द, बेवशी की एक लंबी कहानी बन गया,उठावने की रस्म में शामिल हर चेहरे पर गम साफ झलक रहा था। परिजनों और रिश्तेदारों ने एक-दूसरे का सहारा बनकर उठावने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.