भागलपुर, मार्च 21 -- टेढ़ागाछ । एक संवाददाता शनिवार सुबह प्रखंड की सभी पंचायतों के ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। सफ़ेद लिबास और सिर पर टोपी पहने हजारों नमाजियों ने खुदा की दरगाह में सिर झुकाया और देश की तरक्की, आपसी भाईचारे व खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर 'ईद मुबारक' कहा। बड़ों के साथ-साथ बच्चों में ईद को लेकर गजब का उत्साह दिखा। रंग-बिरंगे नए कपड़ों में सजे बच्चे मेले जैसा आनंद लेते नजर आए। सेवइयों की मिठास ने त्योहार की खुशी को दोगुना कर दिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। बीडीओ अजय कुमार, थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम और सब इंस्पेक्टर विकास कुमार ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। संवेदनशील इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.