भागलपुर, मार्च 28 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के अंतर्गत शुक्रवार की रात अचानक आई आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से दर्जनों किसानों का मकई की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है, मिर्जापुर, फाला, डुबानोंची,कास्बाकलियागंज, बुढनई आदि पंचायतों में दर्जनों किसानों के खेतों में लगी मकई का पौधे गिरने से काफी नुकसान हुई है। मिर्जापुर मुखिया बरियार मरांडी, ने बताया कि मिर्जापुर पंचायत में शुक्रवार रात को अचानक आई आंधी व ओला वृष्टि से पंचायत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किसानो का चायपत्ती और मकई की फसल का नुकसान हुई है। तैयार चायपत्ती के पत्ते को तूफान से तबाही हुई है। किसानों ने जिला प्रशासन से तूफान व ओला वृष्टि से हुए नुकसान के आकलन का क्षतिपूर्ति हेतु मुआवजा की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.