भागलपुर, मार्च 28 -- ठाकुरगंज । निज संवाददाता देर रात आई तेज आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि ने ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। कुछ ही घंटों में आई इस आपदा ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया और खासकर किसानों की कमर तोड़ दी। खेतों से लेकर घरों तक, हर ओर नुकसान का मंजर देखने को मिल रहा है।प्रखंड के पथरिया, चुरली, कनकपुर, बेसरवट्टी, सखुआडाली, भातगांव ,चुराली समेत सीमावर्ती कई पंचायतों में तबाही का असर साफ नजर आया। खेतों में खड़ी मक्का की फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। वहीं केला और अनानास के बागान तेज हवाओं के सामने टिक नहीं सके और बड़े पैमाने पर नष्ट हो गए। किसानों की महीनों की मेहनत और उम्मीदें एक ही रात के दो घंटे में बर्बाद हो गईं। हजारों एकड़ में फैली फसल अब पशुओं के चारे में तब्दील होती दिख रही है।क...