भागलपुर, मई 12 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो थाई नागरिक महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतखोला इलाके में की गई। यह भी पढ़ें- जिस्मफरोशी के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल सीमा पर 2 थाई महिलाएं दलाल संग गिरफ्तारगिरफ्तारी की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा से तीसरे देश के नागरिकों की आवाजाही संबंधी गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की बी-कंपनी मदनजोत, 41वीं वाहिनी रानीडांगा के जवानों ने सोमवार की संध्या विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 88/08 के समीप एक शेवरलेट बीट वाहन को रोककर तलाशी ली गई।थाई नागरिक महिलाओं क...