भागलपुर, मार्च 5 -- किशनगंज, संवाददाता। होली के दिन बुधवार को ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में एसपी संतोष कुमार ने सदर थाना की अवर निरीक्षक रूबी कुमारी को निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई गुरुवार की सुबह को की गई।एसडीपीओ वन गौतम कुमार की रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है।सदर थाना में तैनात अवर निरीक्षक रूबी कुमारी की प्रतिनियुक्ति होली पर्व को लेकर नेपाल गढ़ कॉलोनी में की गई थी। एसडीपीओ वन ने एसपी को यह रिपोर्ट सौंपी थी की अवर निरीक्षक रूबी कुमारी बुधवार को अपराह्न् तक नेपाल गढ़ कॉलोनी स्थित प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित नहीं हुई।एसपी ने इसे होली जैसे संवेदनशील अवसर पर आदेशों की अवहेलना,कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता माना।एसपी संतोष कुमार ने कहा कि होली जैसे संवेदनशील अवसर पर जिले के चिन्हित स्थलों में पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.