भागलपुर, अक्टूबर 1 -- बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट। बिशनपुर।निज संवाददाताराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर 'स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026' के तहत गुरुवार को कोचाधामन प्रखंड के ग्राम पंचायत कमलपुर के अलता हाट में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 'एक दिन, एक घंटा' के आह्वान पर जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व पंचायत के मुखिया अबु सलमान ने किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता कर्मियों के साथ श्रमदान किया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और चौक-चौराहों की साफ-सफाई की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान के तहत टेऊसा पंचायत में सामूहिक श्...