किशनगंज : अमलझाड़ी के पास डस्टर से लगभग 178 लीटर विदेशी शराब बरामद
भागलपुर, जुलाई 15 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाठामारी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अमलझाड़ी पेट्रोल पंप के समीप एक डस्टर कार से 177.90 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो अंतरजिला शराब तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप सीमावर्ती इलाके से होकर गुजरने वाली है। सूचना के आधार पर अमलझाड़ी पेट्रोल पंप के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान मेहंदी रंग की डस्टर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखी गई 177.90 लीटर विदेशी शराब बरामद होने पर दोनों सवारों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पश्चिम चंपारण जिले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.