भागलपुर, जनवरी 31 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में "हम और आप मिलकर करेंगे बच्चे का सर्वांगीण विकास" थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रखंड के सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक के दौरान कक्षा-वार शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, व्यवहार, रुचि और सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को दी। जिन बच्चों को पढ़ाई में कठिनाई हो रही है, उनके लिए विशेष सहयोगात्मक उपाय अपनाने पर सहमति बनी। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर भी विशेष चर्चा की गई और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.