भागलपुर, अप्रैल 4 -- टेढ़ागाछ। एक संवाददाता शुक्रवार रात करीब 8 बजकर 30 मिनट पर, टेढ़ागाछ-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर झुनकी मुशाहरा पंचायत स्थित ईंट भट्टे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि मृतक की पहचान 52 वर्षीय मोहम्मद साजिद के रूप में हुई है। मृतक किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के सतल निहालभाग गांव का रहने वाला था । घटना की सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर मनीषा कुमारी ने बताया कि मृतक हाटगांव से बहादुरगंज की ओर जा रहा था। शुरुआती जांच और घटनास्थल की स्थिति...