भागलपुर, मई 2 -- बहादुरगंज (किशनगंज) से मिथिलेश झा की रिपोर्ट शुक्रवार की देर रात अग्निकांड से जुड़ी घटना में तीन दुकान जलने से हजारों की संपत्ति राख हो गई। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली शॉट सर्किट बताया गया है। आग लगने से अफाक आलम का चाय नाश्ता की दुकान, सद्दाम भारती का पान और जेनरल शॉप और शदाब आलम का जेनरल स्टोर का दुकान और दुकान के अंदर रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। देर रात बंद दुकानों में आग लगने एवं आग की तेज लपटों को देखकर जब तक स्थानीय ग्रामीण एवं सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबु पाती उससे पहले आग की चपेट में आने से तीन दुकान एवं दुकान का पुरा सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों ने अर्जी देकर सरकारी सहायता राशि देने की फरियाद की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.