भागलपुर, अगस्त 7 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट ​किशनगंज। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएलएसए सचिव ओम शंकर ने की, जिसमें जिले के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी बैंकों के शाखा प्रबंधकों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।​बैठक के दौरान आगामी 12 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।सचिव श्री ओम शंकर ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया कि वे बैंक लोन से संबंधित डिफॉल्टर्स को अधिक से अधिक संख्या में नोटिस भेजें, ताकि वे लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों को सुलझा सकें। बैंकों से अपने स्तर पर शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया।प...