भागलपुर, जनवरी 24 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती शनिवार को ठाकुरगंज नाई संघ की ओर से स्टेशन रोड स्थित नाई संघ अध्यक्ष कारी ठाकुर के प्रतिष्ठान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं संघ के सदस्यों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई संघ अध्यक्ष कारी ठाकुर ने की, जबकि संचालन संघ के महामंत्री भोला ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिले के पितौंझिया (वर्तमान कर्पूरी ग्राम) में एक नाई परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.