लखीसराय, मार्च 21 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। बीती शुक्रवार की रात तेज आंधी की चपेट में आने से एक आवासीय घर पर आम का मोटा पेड़ गिर जाने से घर के अंदर बच्चों संग सो रही एक आदिवासी महिला की दबने से दर्दनाक मौत हो गई वहीं घटना में घायल दो बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरगंज में इलाज के बाद स्थिति संतोषजनक बताई गई है जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बहादुरगंज अन्तर्गत वार्ड संख्या सौलह सताल इसतमरार में बीती रात तेज आंधी की चपेट में आने से एक मोटा पेड़ आवासीय घर पर गिर गया घटना में घर के अंदर बच्चों संग सो रही बत्तीस वर्षीया फुलमनी पवरडिया पति तालु टुडु की दबने से मौके पर मौत हो गई वहीं दो बच्चे घायल हुए घटना की सुचना पर शनिवार की सुबह बहादुरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत आदिवासी महिला के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु किश...