भागलपुर, मई 31 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पठामारी पुलिस को रविवार की अहले सुबह बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 437.460 लीटर विदेशी शराब से लदी एक स्विफ्ट कार जब्त की। हालांकि इस दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए।

तस्करी की सूचना जानकारी के अनुसार पठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता को सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की एक बड़ी खेप फोरलेन मार्ग से होकर दूसरे जिले की ओर भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और अमलझाड़ी टोल प्लाजा के समीप घेराबंदी की गई।

घेराबंदी और कार्रवाई पुलिस ने तस्करों को पकड़ने क...