भागलपुर, मई 31 -- ठाकुरगंज, किशनगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाठामारी पुलिस को रविवार की अहले सुबह बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने 437.46 लीटर विदेशी शराब से लदी एक स्विफ्ट कार जब्त की। हालांकि इस दौरान वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। यह भी पढ़ें- किशनगंज:437 लीटर विदेशी शराब के साथ स्विफ्ट कार जब्त, कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी घायल पुलिस की विशेष टीम का गठन जानकारी के अनुसार पठामारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता को सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की एक बड़ी खेप फोरलेन मार्ग से होकर दूसरे जिले की ओर भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम...