भागलपुर, जून 22 -- किशनगंज से मिथिलेश झा की रिपोर्ट गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात पुलिस द्वारा कार्रवाई कर एक बंगाल नंबर की चार पहिया वाहन से शराब का बड़ा खेप जप्त करने में सफल रहा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार पुलिस को बंगाल के रास्ते ठाकुरगंज होकर विदेशी शराब की एक खेप ले जाने की गुप्त सूचना पर बहादुरगंज थाना की पुलिस टीम द्वारा एन एच 327 ई फोरलेन पर लोहागड़ा हाट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन का चालक तेजी से रुट बदलकर निकल भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पिछा करने के दौरान चार पहिया वाहन का चालक महादेव दिग्घी ओवर ब्रिज के पास वाहन को खड़ी कर अंधेरा का लाभ उठाकर मौके से निकल भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- महनंदा चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त, पिकअप से 600 लीटर विदेशी शराब बरामद पुलिस द्वारा ...