किशनगंज: 30 पंचायत सचिवों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई
भागलपुर, मई 25 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट जिले में लंबे समय से कार्यस्थल से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित एवं हड़ताल पर चल रहे 30 पंचायत सचिवों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। डीएम विशाल राज ने सभी संबंधित पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जारी आदेश में कहा गया है कि पंचायत सचिवों की अनुपस्थिति के कारण पंचायत स्तर पर कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य प्रभावित हो रहे थे। इनमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करना, वंशावली बनाना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन, षष्ठम राज्य वित्त आयोग योजना, 15वीं केंद्रीय वित्त आयोग योजना, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना सहित पंचायतों के दैनिक प्रशासनिक कार्य बाधित थे। इसके अलावा भारत की जनगणना-2027 जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर भी असर पड़ रहा था। बिहार ग्राम पंचायत सचिव नियमावली 2011 के तहत पंचायत सचिवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.