किशनगंज: 29 विस्थापित परिवारों को मिला आशियाने का अधिकार
भागलपुर, जुलाई 25 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट सम्राट अशोक भवन निर्माण के दौरान विस्थापित हुए 29 परिवारों के लिए शनिवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया। वर्षों से पुनर्वास की आस लगाए इन परिवारों को आखिरकार बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अभियान बसेरा योजना के तहत सरकारी भूमि का बंदोबस्ती प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। प्रमाण पत्र मिलते ही लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकने लगी। अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि मौजा नेजागछ, खाता संख्या-515 एवं खेसरा संख्या-1530 की सरकारी भूमि पर प्रत्येक परिवार के नाम 2.5-2.5 डिसमिल भूमि का बंदोबस्त किया गया है। इसके साथ ही सभी लाभार्थियों को अपनी जमीन पर वैधानिक अधिकार मिल गया है और अब वे स्थायी आवास का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.