भागलपुर, मई 4 -- दिघलबैंक। निज संवाददाता नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी एवं दिघलबैंक पुलिस ने शनिवार की संध्या संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत लाए जा रहे 16 पेटी (कुल 320 किलोग्राम) चाइनीज सेव के साथ एक मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी के बी-समवाय दिघलबैंक के सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना से पता चला कि कुछ लोग नेपाल से चाइनीज सेव तस्करी कर भारत ला रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसबी एवं दिघलबैंक थाना पुलिस के अधिकारी सीमा पर सतर्क हो गए। संध्या सीमा पीलर संख्या 133/3 बालूबाड़ी गांव के समीप से दो व्यक्ति नेपाल से सोलह पेटी चाइनीज सेव लेकर भारत क्षेत्र में प्रवेश किया। एसएसबी एवं पुलिस से तत्काल दोनों व्यक्तियों को मोटर साइकिल तथा सेव की पेटी सहित अपने कब्जे में ले लिया। सहायक कमांडेंट ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.