किशनगंज: सड़क दुघर्टना में महिला की मौत
किशनगंज, अगस्त 25 -- बिशनपुर। निज संवाददाता बहादुरगंज-अररिया मुख्य पथ अंतर्गत महादेवदिघी सलाम चौक के पास सोमवार संध्या एक ओटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक महिला की दबकर मौत हो गई। मृतका की पहचान सोन्था पंचायत के वार्ड संख्या एक भाटा टोली नेहाल भाग सोन्था निवासी मरहूम मो. चैतु की 58 वर्षीय पत्नी फातमा बेगम के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर स्वजनों में मातम छा गया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पंचनामा बनाकर पुलिस ने शव को स्वजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार ओटो में पांच छह लोग सवार थे। सभी लोग सोमवार की सुबह घर से ओटो पर सवार होकर पूर्णियां जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के कुरसा मनी गए थे और वहां से घर लौटने के क्रम में महादेव दिघी सलाम चौक के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.