भागलपुर, मार्च 15 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों की मौजूदगी किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। धनतोला पंचायत के बिहारटोला गांव के आसपास स्थित मक्के के खेतों में बीते कई दिनों से हाथियों का झुंड घूम रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात इस क्षेत्र में पहुंचा झुंड रविवार को छठे दिन भी आसपास के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है।इससे सीमावर्ती गांवों के किसान चिंतित और परेशान हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार इस समय क्षेत्र में मक्के की फसल तैयार होने की अवस्था में है। रात के समय हाथियों का झुंड खेतों में घुसकर मक्के के पौधों को रौंद देता है और कई जगहों पर फसल को खाकर भी नष्ट कर देता है। पिछले कुछ दिनों में कई किसानों के खेतों में लगी फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। धीरे-धीरे नुकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.