भागलपुर, मार्च 24 -- दिघलबैंक। मंगलवार 2026 को एसएसबी 12 वीं वाहिनी किशनगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न सीमा क्षेत्रों में किसानों के हित में पहल की गई। कमांडेंट बरजीत सिंह के निर्देशन में सीमा चौकी कंचनबारी एवं मोहमारी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत जीवंत गांव कंचनबारी, मालटोली तथा पांचगाछी के किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए गए।कार्यक्रम के तहत मोहमारी के आसपास के किसानों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हागा में तथा कंचनबाड़ी के आसपास के किसानों को संबंधित जगहों पर आमंत्रित करते हुए फरसा, बेलचा, गैंती, कैंची सहित अन्य कृषि उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों एवं उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी दी। गौरतलब है कि एसएसबी की इस पहल का उद्देश्य ...