भागलपुर, मार्च 10 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत ठाकुरगंज आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और स्थानीय लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की इस समृद्धि यात्रा के दौरान ठाकुरगंज को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल सकती है। यदि ऐसा होता है तो यह पूरे सीमांचल क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी। मेडिकल कॉलेज बनने से न केवल बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2025 के जनवरी माह में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान ठाकुरगंज को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मिल चुकी ...