भागलपुर, जून 8 -- पोठिया से गोपाल चौधरी का रिपोर्ट पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, किशनगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संडे ऑन साइकिल अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना था। यह कार्यक्रम बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी के निर्देशन पर महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे महाविद्यालय के मुख्य द्वार से साइकिल रैली के साथ हुआ। यह भी पढ़ें- संडेज ऑन साइकिल" अभियान के तहत निकाली साइकिल रैली रैली में बड़ी संख्या में विद्या...