भागलपुर, जून 19 -- अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज।जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसके साथ कई सपने भी जन्म लेते हैं। माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहे और अपने जीवन में आगे बढ़े। लेकिन खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस-बी जैसी कई गंभीर बीमारियाँ इन सपनों पर खतरा बन सकती हैं। ऐसे में टीकाकरण वह वैज्ञानिक और प्रभावी उपाय है, जो न केवल बच्चों को इन जानलेवा बीमारियों से बचाता है बल्कि पूरे समाज में संक्रमण की श्रृंखला को भी तोड़ता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग लगातार यह संदेश दे रहा है कि हर बच्चे का समय पर और पूर्ण टीकाकरण कराना प्रत्येक परिवार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

टीका लगवाना हमारे बच्चे के भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा है। ठाकुरगंज प्रखंड के एक गांव की रहने वाली रेशमा खातून अपने छह माह के बेट...