किशनगंज: शिविर में 225 पशुओं का हुआ मुफ्त इलाज
भागलपुर, अप्रैल 24 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा विश्व पशुचिकित्सा दिवस के आलोक में साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैI इसके अन्तर्गत 24 अप्रैल शुक्रवार को खरखरी, रायपुर, पोठिया प्रखंड में किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाI पशुपालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के 15 वैज्ञानिकों ने योगदान दियाI इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. कोमल, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गयाI इसका उद्देश्य पशुपालकों को पशुचिकित्सकों के योगदान से अवगत कराना एवं पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना थाI डॉ. कोमल ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 6...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.