भागलपुर, जून 14 -- ठाकुरगंज किशनगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-उपादान वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर खरीफ मौसम की उन्नत खेती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। यह भी पढ़ें- किसानों को वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारीकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना तथा सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। इस दौरान पात्र किसानों के बीच अनुदानित कृषि उपादानों का वितरण भी किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार शर्मा ने किसानों को...