भागलपुर, मई 26 -- किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट शहर की चार नाबालिग लड़कियों के एक साथ लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। लापता नाबालिग लड़कियां सोमवार को घर से निकली थी और किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचकर किसी ट्रेन से आगे जाने की बात बताई जा रही है।लापता नाबालिग लड़कियों परिजनों ने सदर थाना में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।इधर पुलिस ने मामले भी मामले को गंभीरता से लेते हुए इनकी बरामदगी में जुट गई है। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज स्वयं मामले की जांच कर रहे है। शहर के एक व्यक्ति ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय भांजी, जो उनके पास रहकर पढ़ाई करती थी, रविवार सुबह करीब 7:30 बजे मदरसा जाने की बात कहकर घर से निकली थी।उनके साथ तीन नाबालिग लड़कियां भी थी। जिनकी उम्र 12, 13 और 14 वर्ष के करीब है। एक 10 वर्षीय बच्ची भी उन...