भागलपुर, दिसम्बर 14 -- पोठिया। शनिवार देर संध्या छतरगाछ मवेशी हाट से सूचना के आधार पर छतरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने एक स्थानीय तथा एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। एक की पहचान बरसातू हरिजन 24 पिता हवा लाल हरिजन निवासी छतरगाछ थाना पहाड़कट्टा तथा दूसरा युवक अपनी पहचान गोपाल मांझी 45 पिता रोटी खुआ मांझी निवासी कंचनकावाल जिला झापा नेपाल के रूप में दी है। इधर पुलिस कैंप प्रभारी श्री शर्मा ने बताया दोनों शराबी शराब के नशे में धुत होकर हाट में उत्पात मचा रहे थे। दोनो आरोपी के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.