भागलपुर, मार्च 28 -- किशनगंज। एक पिता ने अपने विवाहिता पुत्री लापता होने की प्राथमिकी गुरुवार को किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई है। सदर थाना क्षेत्र के चकला घाट निवासी ने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी 20 वर्षीय विवाहिता पुत्री 24 मार्च की रात घर से निकली थी काफी समय तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के उपरांत भी वह नहीं मिली। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लापता महिला एक रिश्तेदार के लड़के के साथ फोन में बातचीत करती थी। जब लड़के के दोनों नंबर पर परिजनों ने फोन किया तो दोनों नंबर बंद मिला। जिससे लड़की के पिता ने युवक पर उनके पुत्री को बहला फुसलाकर भगा लेने जाने की आशंका हुई। आशंका होने पर पीड़ित पिता ने सदर थाना में अपनी पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्...