भागलपुर, मार्च 14 -- दिघलबैंक। नेपाल के जंगलों से आने वाले हाथियों के उत्पात से सीमावर्ती ईलाकों के किसानों सहित आमलोगों का दर्द रोज रोज बढ़ता जा रहा है।लोग त्राहीमाम कर रहे हैं।लेकिन हाथियों का झुंड है कि वापस लौटता हीं नहीं और हर बढ़ते हुए दिन के साथ एक दो एकड़ मक्के कि फसल को रौंद डालता है।रही सही कसर तब पूरी हो जाती है जब झुंड से भटककर एक दो हाथी रिहाईशी ईलाकों में पहुंच जाता है और घरों पर आक्रमण कर देता है।पिछले चार रातों में भी इसी तरह झुंड से भटककर एक हाथी धनतोला पंचायत के बिहार टोला तता करूवामनी पंचायत के सुरीभिट्टा आदिवासी टोला में घुस गया और दोनों जगहों पर एक एक घरों को क्षतिग्रस्त कर डाला। पिछले चार पांच दिनों से लगातार हाथियों का झुंड अलग अलग जगहों पर एकड़ के एकड़ मक्का फसलों को बरबाद करते हुए मक्का के खेतों में डेरा डाले हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.