भागलपुर, मई 22 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक चैतन्य कुमार श्रीवास्तव के सीमांचल दौरे के दौरान शुक्रवार को ठाकुरगंज एवं गलगलिया रेलवे क्षेत्र का विंडो इंस्पेक्शन किया गया। इस दौरान स्थानीय रेल यात्री समिति एवं क्षेत्रीय लोगों ने रेल सुविधाओं के विस्तार, महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ज्ञापन सौंपा। हालांकि महाप्रबंधक ठाकुरगंज स्टेशन पर नहीं उतरे, लेकिन उनके साथ मौजूद रेलवे अधिकारियों को स्थानीय प्रतिनिधियों ने मांग पत्र सौंपते हुए सीमावर्ती क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों के विकास पर जोर दिया। गलगलिया निवासी गणेश राय एवं किशन बाबू पासवान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गलगलिया स्टेशन को टर्मिनल प्वाइंट के रूप में विकसित क...