भागलपुर, मार्च 14 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में शनिवार को जिला पदाधिकारी एवं समाहर्ता, किशनगंज के निर्देशानुसार राजस्व कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता किशनगंज श्रीमती सुनीता कुमारी ने की। बैठक में अंचल क्षेत्र में चल रहे विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व से जुड़े लंबित मामलों, भूमि संबंधी अभिलेखों के अद्यतन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि सर्वेक्षण तथा सरकारी भूमि की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरीय उप समाहर्ता श्रीमती सुनीता कुमारी ने सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.