भागलपुर, जुलाई 19 -- दिघलबैंक, किशनगंज से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट। प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय धनतोला में रविवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का उद्घाटन कर नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई। अतिथियों ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर मॉडल स्कूल का शुभारंभ किया। इसके बाद बेगूसराय से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: जिला में 19 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय ) का उद्घाटन आजकार्यक्रम का महत्व समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह ने कहा कि मॉडल स्कूल बनने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब निजी विद्यालयों की तर्ज पर आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। इससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और प्रतिस्प...